जातिवादी नही भारतीयतावादी कार्य योजना पर अमल करें राजनैतिक दल- अधिवक्ता आर० के० पाण्डेय

◆ निर्धन बेसहारा हेतु बने कार्य योजना। ◆ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की जरूरत। ◆ नेशनल प्रोटेक्शन ऐक्ट से सभी का कल्याण।

जातिवादी नही भारतीयतावादी कार्य योजना पर अमल करें राजनैतिक दल- अधिवक्ता आर० के० पाण्डेय

पर्दाफाश न्यूज़ टीम
नैनी, प्रयागराज

विगत 75 वर्षों के लोकतांत्रिक व्यवस्था में बढ़े घोर जातिवादी, वर्गवादी, मजहबी कार्य योजना के बजाय प्रत्येक भारतीय के कल्याण के साथ विशेष रूप से सभी निर्धन बेसहारा लोगों को चिन्हित करके उनके कल्याण हेतु कार्य करने की जरूरत है।
निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु  1 ईंट 1 ₹ के जन सहयोग से अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गोरसरा शुक्ल में शिक्षालय निर्माण करा रहे एनजीओ पीडब्ल्यूएस के संस्थापक प्रबंधक आर के पाण्डेय एडवोकेट ने आज प्रयागराज के नैनी, प्रीतमनगर व फतेहपुर के सिराथू, सैनी, अझुआ, कड़ा आदि क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान लोगों से बातचीत में कहा कि आज के समय में विशेष रूप से निर्धन बेसहारा लोगों को चिन्हित करके प्राथमिकता के आधार पर उनका विशेष कल्याण किये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जातिवादी, वर्गवादी, मजहबी कार्य योजना को तत्काल बंद करके भारतीयतावादी कार्य योजना पर सभी राजनैतिक दल अमल करें। आर के पाण्डेय ने कहा कि विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका, सामाजिक संगठनों व सक्षम लोगों को विशेष रूप से सभी निर्धन बेसहारा लोगों के विकास हेतु कार्य योजना बनाकर कार्य करने, विभिन्न जातिवादी, वर्गवादी, मजहबी कानून व आयोग के स्थान पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व नेशनल प्रोटेक्शन ऐक्ट पर कार्य करके प्रत्येक भारतीय का कल्याण किये जाने की प्रबल आवश्यकता है।