कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर में स्कूल चलो अभियान, दस्तक अभियान व संचारी रोग अभियान को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली, ब्लॉक अध्यक्ष जफर अलाम ने स्वच्छता पर दिया जोर

कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर में स्कूल चलो अभियान, दस्तक अभियान व संचारी रोग अभियान को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली, ब्लॉक अध्यक्ष जफर अलाम ने स्वच्छता पर दिया जोर

श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

रविवार को कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर में स्कूल चलो अभियान, दस्तक अभियान व संचारी रोग अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रधानसंघ ब्लॉक अध्यक्ष जफर अलाम ने कहा कि जागरुकता से ही किसी भी बीमारी से बचा जा सकता है। संचारी रोग पर नियंत्रण तभी मिलेगा, जब सभी लोग जागरूक हों और साफ-सफाई पर ध्यान दें।

इस दौरान बच्चों को निशुल्क नामांकन के लिए भी जागरूक किया गया। इस दौरान शकील अहमद (सचिव नौगढ़ ब्लॉक) शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता, घनश्याम शुक्ल, राजेश कुमार, आलोक कुमार श्रीवास्तव, अविनेश कुमार, विजय बहादुर, रीता, आंगनबाड़ी कार्यकत्री चंद्रप्रभा, शांति देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।