मिशन शक्ति 4.0 के तहत महर्षि दयानंद विद्या मंदिर पर अनंता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कहा- स्वस्थ रहेगी नारी, तभी बढ़ेगी उसकी विकास में भागीदारी

● स्वस्थ रहेगी नारी, तभी बढ़ेगी उसकी विकास में भागीदारी - विवेक कुमार मालवीय (संरक्षण अधिकारी)

मिशन शक्ति 4.0 के तहत महर्षि दयानंद विद्या मंदिर पर अनंता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कहा- स्वस्थ रहेगी नारी, तभी बढ़ेगी उसकी विकास में भागीदारी

पर्दाफाश न्यूज़ टीम
सिद्धार्थनगर

समाज में अक्सर महिलाओं की भूमिका को घर तक सीमित माना जाता है, परंतु सामाजिक परंपरा को तोड़ते हुए महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी को दिखाया है और अपना परचम भी लहराया है, यदि स्वास्थ्य के क्षेत्र में ही देखा जाए तो महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति इतना जागरूक नहीं हुआ करती थी परंतु बदलते भारत में स्वास्थ्य विभाग के ज्यादातर उच्च पदों पर महिलाएं ही कार्यरत हैं जो समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रही है।

इसी क्रम में जनपद सिद्धार्थ नगर में 100 दिवसीय मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में "मेगा इवेंट" "अनंता" कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को महिला कल्याण विभाग  सिद्धार्थनगर के द्वारा जिला मुख्यालय पर महर्षि दयानंद विद्या मंदिर पर किया गया। महिलाओं व बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचाय अंब्रेश उपाध्याय, संरक्षण अधिकारी विवेक कुमार मालवीय, सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश सिंह एवम विद्यालय के अध्यापक व अभिभावक व स्थानीय नागरिक गण उपस्थित रहे।