समाजवादी पार्टी के सेक्टर एवं जोनल प्रभारियों की बैठक में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को नई ऊर्जा दे गए सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव
● सपा की नीतियों को घर-घर एवं जन-जन तक पहुचाये कार्यकर्ता- लालजी यादव (सपा जिलाध्यक्ष) ● कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है- मुरलीधर मिश्रा (पूर्व विधान सभा प्रत्याशी) ● विधानसभा में शानदार प्रदर्शन के बाद स्थानीय निकाय में आये परिणाम को लेकर चिंतन है जरूरी- गोपाल फौजी

श्रवण कुमार पटवा
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
स्थानीय स्कालर्स स्कूल में पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष लालाजी यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के सेक्टर एवं जोनल प्रभारियों की बैठक बुलाई गई, जिसमें बूथ कमेटियों को गतिशील बनाने, संगठन के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों को संघर्षशील बनाने, समाजवादी पार्टी के विकासवादी नीतियों को घर-घर एवं जन जन तक पहुँचाने, समाजवादी पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने समेत संगठन विस्तार आदि विभिन्न विन्दुओं पर चर्चा किया गया।
संगठन सृजन और विस्तार को लेकर बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि वर्तमान समय में शोहरतगढ़ विधानसभा का समाजवादी संगठन बिखर गया है, जिसका प्रमाण स्थानीय नगर निकाय का चुनावी परिणाम है। हमें निराश न होकर संगठन के प्रति और मेहनत करने की आवश्यकता है ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा में नये सिरे से संगठन का निर्माण किया जायेगा, जिसमें अधिकांश युवाओं को समाजवादी विचार धारा से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में नौकरी की बात जुमलेबाजी है, पिछड़ो और मुसलमानों को नौकरियां नही मिल रही है। लोगों के जेब मे पैसे नही है। मंदिर-मंदिर में उलझी भाजपा पार्टी के सरकार में लोकतंत्र ही नही, आज संविधान भी खतरे में है। उन्होंने यह भी कहा कि 3 बार से लगातार भाजपा की चैयरमैन रही है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है बावजूद भाजपा प्रत्याशी के प्रति लोगों का आक्रोश था, इसलिए लोगों ने निर्दल लोगों को चुना है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के मुद्दों पर किसानों से वार्ता करने की बात कही।
बतौर विशिष्ट अतिथि डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून ने कहा कि संगठन में अनुशासन की बहुत आवश्यकता होती है। पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाये सभी कार्यकर्ता जी-जान से जुटकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने में मदद करना चाहिए। स्थानीय स्तर की समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुँचाने की बात कही।
समाजवादी वरिष्ठ नेता मुरली धर मिश्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को जातिवाद से ऊपर उठकर विचारों की लड़ाई लड़ते हुए पार्टी के प्रति समर्पित होने के साथ ही उन्होंने नौजवानों को दायित्व देने की बात कही। सपा नेता अफसर रिज़वी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन विस्तार और पार्टी के प्रति समर्पित होने की बात कही। समाजवादी पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी व पथरकट्ट समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पथरकट्ट ने कहा की सभी कार्यकर्ताओ को पार्टी के प्रति वफादार होना चाहिए, तभी हम कोई भी गोल हासिल कर सकते है। खड़कुल्लाह खान ने सेक्टर एवं जोनल प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिखरे हुए लोगों को एकत्रित करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिराम यादव ने कहा समाजवादी पार्टी एक पार्टी नही बल्कि एक विचारधारा है। सबको सम्मान मिले और सबको उनका अधिकार मिले। पार्टी को मजबूत करने के लिए समाजवादी विचारधारा व सोच को पैदा करें। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सपा नेता विक्रम यादव ने कहा कि संगठन निर्माण का कार्य संगठन करें न कि प्रभारी, क्योंकि इससे संगठन कमजोर होता है। इसके साथ ही बैठक को गोपाल प्रसाद फौजी, धीरेंद्र सिंह, लवकुश यादव ओमप्रकाश सिंह, वकील अहमद ने भी संबोधित किया।
इस दौरान मुख्य रूप से सभासद श्यामदेव यादव, रिजवान भाई, घनश्याम पाण्डेय, सागर पाठक, योगेंद्र यादव, शिवकुमार यादव, रामदेव यादव, रामकरन, मुलायम यादव, ओम प्रकाश यादव, रामअवतार, सुभाष यादव, बीरेंद्र कुमार उर्फ मुलायम यादव, इरफान मिर्जा, सुदीप कुमार सिंह, राधेश्याम यादव, सुभाष यादव रमवापुर नानकार, अलाउद्दीन खान, सरजू प्रसाद, अजय चौरसिया आदि मौजूद रहे।