चौधरी अमर सिंह की चुनावी सभा में उमड़ा जनसैलाब, कम पड़ गयी कुर्सियाँ, आजाद समाज पार्टी (काशीराम) व पीस पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी हैं निवर्तमान विधायक चौधरी अमर सिंह
पर्दाफाश न्यूज़ टीम
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
शोहरतगढ़ विधानसभा के तुलसिया पुर चौराहे पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व पीस पार्टी गठबंधन प्रत्याशी चौधरी अमर सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने निर्धारित समय में ही अपनी बात कहते हुए सभा को समाप्त कर दिया। चुनावी जनसभा में संगठन के पदाधिकारियों ने पिछड़ों, दलितों व शोषितों का मुद्दा उठाते हुए भाजपा, अपना दल, सपा व सुभासपा, बसपा कॉंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी पार्टियों ने लोगों को छलने का काम किया है।
2017 में भाजपा गठबंधन अपना दल से विधायक बने आजाद पार्टी प्रत्याशी चौधरी अमर सिंह ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आरक्षण को अजगर की तरह निगलने का कार्य किया है। मेडिकल, यूनिवर्सिटी में धांधली किसी से छिपी नही है। अल्पसंख्यक व पिछड़ो के अधिकारों को निगलने का कार्य किया जा रहा है। महंगाई व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।थाना तहसील ब्लॉक निरंकुश था। तब भी मैं सरकार में रहते हुए लड़ने का कार्य किया है। भाजपा सरकार ने लोगो से वादा खिलाफी की है। जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इन 5 वर्षों में मिला क्या 1 किलो नमक, 1 किलो तेल और गेहूं चावल। भाजपा सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि लोगो को गैस सिलेंडर मिला लेकिन गरीब लोग भरा नही सके। जिन्हें बिजली का कनेक्सन मिला, उनका बिल कम नही आ रहा है।
कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कॉंग्रेस के प्रत्याशी को लोकतंत्र का पता नही नही है। वे शीशा बन्द करके आते जाते है। उन्हें जनता से सरोकार नही है। इसके साथ ही उन्होंने नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अक्सर देखा जाता है कि जो नेताजी आते है जितने के बाद अक्सर वह अपना मोबाइल नंबर बदल देते है लेकिन इन 5 वर्षों में मैंने जनता के हर फोन का जवाब दिया है। चुनावी जनसभा में उन्होंने अपने पक्ष में मतदान करने की बात कही।
https://youtube.com/watch?v=RV-BSuv1uE0&feature=share
इसके साथ ही जिलाध्यक्ष बब्बू भैया, दान बहादुर चौधरी, सुनील केसी, जिला सचिव राजकुमार, नसीम अहमद, मुकेश गौतम, केशव यादव, प्रभुनाथ गौतम, रोहित गौतम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिवचन्द्र भारती ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से नेता अनिल चौधरी, झबलु बाबा आदि मौजूद रहे।