लोकसभा चुनाव से पूर्व बसपा ने संगठन में किया फेरबदल, दिनेश चंद्र गौतम को फिर से दी जिले की जिम्मेदारी, बनाया जिलाध्यक्ष

लोकसभा चुनाव से पूर्व बसपा ने संगठन में किया फेरबदल, दिनेश चंद्र गौतम को फिर से दी जिले की जिम्मेदारी, बनाया जिलाध्यक्ष

सरताज अलाम / श्रवण पटवा
सिद्धार्थनगर।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के दिशा निर्देश पर लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन मे अनुभवी लोगों जोड़ना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में जनपद सिद्धार्थनगर के तेज तर्रार नेता पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र गौतम को पुनः जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी मुख्य सेक्टर प्रभारी बस्ती मंडल व पूर्व विधान परिषद सदस्य दिनेश चंद्रा व मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने दिया। दिनेश चंद्र गौतम को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जिला प्रभारी इंद्रजीत गौतम, भारत लाल निषाद, सतेंद्र कुमार गौतम, रामनाथ भारती,  पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष पी0आर0 आजाद, रमेश कुमार गौतम व जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद, मनीराम राजभर, प्रेम मिलन शुक्ला, महताब अहमद, पूर्व प्रत्याशी इटवा हरिशंकर सिंह, चंद्रीका गौतम, धनश्याम गौतम, रामपाल गौतम, विरेन्द्र कुमार गौतम, चंद्र बहाल गौतम, राम अचल गौतम, शिव पूजन प्रजापति, मोहम्मद कैफ, विजयपाल कनौजिया, शुभकरन चौधरी, हरि गोविनद साहू, विनोद कुमार राव, अशीस कुमार गौतम, हीरालाल कुरिल, डा0 राधेश्याम, राकेश कुमार गौतम सहित जनपद के कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।