शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ तटबंधो का किया निरीक्षण, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ अधिशासी अभियंता अशोक मेहरा, जेई अभिजीत सिंह तथा एसडीओ सिंचाई खंड दो रहे मौजूद

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ तटबंधो का किया निरीक्षण, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ अधिशासी अभियंता अशोक मेहरा, जेई अभिजीत सिंह तथा एसडीओ सिंचाई खंड दो रहे मौजूद

पर्दाफाश न्यूज़ टीम
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

जनपद के शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने ड्रेनेज खण्ड सिद्धार्थनगर के अधिकारी के साथ तट बन्धो  का निरीक्षण किया। नेपाल से निकली नदी बानगंगा बैराज से मसीना, बगुलहवा के बाध-कटान को देखते हुए निरीक्षण किये तथा उनके साथ सिद्धार्थनगर के अधिशासी अभियंता अशोक मेहरा, जेई अभिजीत सिंह तथा एसडीओ सिंचाई खंड दो उपस्थित रहे।


विधायक विनय वर्मा ने बताया कि किसी प्रकार का लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कहीं भी तटबंध की मरम्मत की जरूरत हो तो तत्काल प्रभाव से उसे करवाया जाए, जिससे जनता बाढ़ से परेशान ना हो। शोहरतगढ़ विधानसभा में नेपाल से कई नदियां निकली हुई है जिससे हर साल बाढ़ का तांडव दिखाई देता है। मैं हमेशा अपने विधानसभा की जनता के प्रति 24 घंटे तत्पर रहता हूं कि जिस जनता ने मेरे ऊपर विश्वास जताया है उस पर मैं खरा उतरू। इस दौरान प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, अरविंद वर्मा, गंगा मिश्रा, परमाकर बाबा, सनी उपाध्याय, श्री महेश वर्मा, विपिन सोनी, सत्येन्द्र वर्मा, भोलेनाथ वर्मा, रवि अग्रवाल, संजय कौशल, सनोज वर्मा, मुकेश वर्मा आदि लोग मौजूद।